Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में आज से फिर मौसम बदलने के आसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान बताए जा रहा है और यहां तक कि होली पर बारिश की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश में 10 मार्च से मौसम बदलेगा और 12 मार्च तक पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे 13 और 14 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान घटेगा, जिससे ठंड में इजाफा होगा। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 15 मार्च तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।  14 और 15 मार्च को 3200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं हल्के बादल जरूर छाए रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉