उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विधायक प्रतिनिधि और ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के बीच बहस, संवाद और माफी मांगने के बाद मामला हुआ शांत

Ad

रुद्रपुर:- ट्रांजिट कैंप कोतवाली में भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के प्रतिनिधि और ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया।

Ad

सूत्रों के अनुसार, ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में विधायक के प्रतिनिधि (पीए) सोनू वर्मा कोतवाली पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वह सीधे कोतवाल के कक्ष की ओर बढ़े, तो वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने उन्हें रोक दिया।

Ad

इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आवाजें ऊंची हो गईं और कुछ देर तक बहस का माहौल बना रहा। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में ठहरा हुआ संदिग्ध पकड़ा, 12 बोर बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद, जांच और पूछताछ जारी

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने महिला कांस्टेबल के कर्तव्यनिष्ठ रवैये की सराहना की, तो कुछ ने विधायक प्रतिनिधि के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। देखते ही देखते मामला राजनीतिक रंग लेने लगा।

विधायक ने स्थिति को संभाला-कहा गलतफहमी से उपजा विवाद’

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोड़ा ने नाराजगी जताई, साथ ही स्थिति को संभालते हुए इसे ‘गलतफहमी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल को उनके प्रतिनिधि के बारे में जानकारी नहीं थी, जिस कारण यह स्थिति बनी।

विधायक ने स्पष्ट किया कि थाने में आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगंतुकों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस ने दी सफाई: लगातार ड्यूटी से थीं थकी महिला कांस्टेबल

ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि संबंधित महिला कांस्टेबल पिछले 10 दिनों से एक किशोरी की बरामदगी को लेकर लगातार दबिश दे रही थीं। किशोरी को सकुशल बरामद कर ट्रांजिट कैंप लाया गया था और पूरी रात कार्रवाई में बिताई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

रातभर ड्यूटी के चलते महिला कांस्टेबल थकी हुई थीं। उसी दौरान विधायक प्रतिनिधि कोतवाल कक्ष का दरवाजा खोलने लगे, तो उन्होंने ड्यूटी के तहत पूछताछ की। आवाज कुछ तेज होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

माफी और संवाद से मामला हुआ शांत

बाद में विधायक स्वयं कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। महिला कांस्टेबल द्वारा खेद प्रकट किए जाने के बाद मामला शांत हो गया। किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉