Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर बदलेगा मौसम: पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादूनः- प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

ADVERTISEMENTS Ad

19 फरवरी: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और
बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है। 20 से 22 फरवरी: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्र मामले में तीन कर्मचारियों को हटाया, सरकारी जनाधार केंद्र बंद

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार खासतौर पर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड में इजाफा होगा। मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉