Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

इग्नू ने नर्सिंग और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रमों के आवेदन के लिए घोषित की तिथियां, पांच मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में  एडमिशन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सूचना है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां घोषित कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी है, जबकि पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी 5 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे (समर्थ पोर्टल) के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को पहले नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करने के साथ निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

इग्नू प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। बीएड और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में हर वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा भी कड़ी रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉