उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं- हल्द्वानी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार महिलाओं से हजारों की लूट, नगदी और मोबाइल फोन लेकर झपटमार फरार, पुलिस जांच में जुटी

Ad

लालकुआं:- बीती शाम बाइक से हल्द्वानी से लालकुआं को आ रहे और लालकुआं से खरीदारी करने हल्द्वानी को जा रहे  दो परिवारों से रास्ते में बाइक सवार झपटमार युवकों ने बैग झपट लिए, जिसमें हजारों रुपए की नगदी एवं मोबाइल फोन छीन कर वह फरार हो गए।

Ad

दोनों घटनाएं बदमाशों ने दुस्साहसिक ढंग से सरेशाम को अंजाम दी हैं, एक घटना बबूर गुम्टी के पास हुई जबकि दूसरी अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के ठीक सामने हुई है, दोनों घटनाओं की सूचना पीड़ित परिवारों द्वारा लालकुआं कोतवाली पुलिस को दे दी है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम लालकुआं से हल्द्वानी को बाइक द्वारा नगर के मोबाइल शॉप दुकानदार सलीम खान अपनी पत्नी एवं चार साल की बच्ची को लेकर खरीदारी करने हल्द्वानी को जा रहे थे, वह आईओसी डिपो से कुछ आगे पहुंचे थे तभी पीछे की ओर से आए बाइक सवार युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के कंधे में लटका बैग लूट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने चंदन हॉस्पिटल में लापरवाही की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का किया गठन, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

झपट्टा इतनी तेज मारा कि तेज चल रही बाइक से उनकी पत्नी और बच्ची गिरते गिरते बचे, यह घटना इतनी तेजी से हो गई कि बाइक सवार को पता ही नहीं चला, जैसे ही बैग लूटे जाने की भनक उन्हें लगी तो उन्होंने लुटेरों के पीछे बाइक भगाई। साथ ही साथ हल्दुचौड़ पुलिस चौकी को सूचना भी दी, किंतु बाइक सवार इतनी तेज भागे कि उनकी आंखों से ओझल हो गए।

इसके अलावा अपनी मां के साथ हल्द्वानी से बेरीपड़ाव एवरग्रीन स्कूल के समीप रहने वाला युवक बाइक से आ रहा था, जैसे ही वह महालक्ष्मी मंदिर के ठीक सामने पहुंचा था तभी पीछे से आए बाइक में सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उसकी मां के कंधे से पर्स खींच लिया तथा रफूचक्कर हो गए, बाइक सवार युवक तत्काल हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचा, और घटना की सूचना दी।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट का कहना है कि उन्हें दो स्थानों पर लूटमार की घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है, पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से घटना की सत्यता की जांच कर रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: गौलापार क्षेत्र में बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

इधर सरेशाम एनएच में हुई लूटपाट की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से हाईवे में लगातार गश्त करने एवं दोनों गंभीर घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉