Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अज्ञात वाहन की टक्कर से सेना के जवान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, वाहन की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दोस्त का जन्मदिन मनाकर आ रहे बाइक सवार सेना के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
अमृतपुर रानीबाग के पास अल्मोड़ा से अपने दोस्त का जन्मदिन मना कर आ रहे सेना के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल जवान को राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जवान के घर में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र रविंद्र कुमार जोशी निवासी खुशी पार्क, जयनगर, दिनेशपुर (उधमसिंहनगर) के रूप में हुई है। वह एनएसजी चेन्नई में पैरा कमांडो के रूप में तैनात था और वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। दीपक दो भाई-बहनों में बड़ा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

दीपक 22 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को वह अल्मोड़ा में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था और रात में बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अमृतपुर रानीबाग के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के वक्त उसके अन्य दोस्त आगे निकल चुके थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क पर घायल अवस्था में पड़े जवान को राहगीरों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े।
पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सेना के जवान की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। छुट्टियों में अपनों से मिलने आया जवान सदा के लिए अलविदा कह जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉