Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 9 फरवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी क्षेत्रों में रहेगा कोहरे का असर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फ गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। अगर पूर्वानुमान सटीक रहा तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार 9 से 11 फरवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

फरवरी के पहले सप्ताह में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 फरवरी तक मैदानी जिलों में भी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

दिन में खिली रही धूप, सुबह-शाम सर्दी से परेशानी

इन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। दिन के समय तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मैदानी जिलों में रहेगा कोहरे का असर

हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में सुबह
और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

फसलों के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हल्की बारिश और बर्फबारी होती है तो यह रबी की फसलों और बागवानी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सीजन में अब तक सामान्य से कम वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई है। 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद गतिविधियां सीमित रहीं, सबकी निगाहें 9 फरवरी पर टिकी हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो पहाड़ एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉