Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, महिला की मौत के बाद क्षेत्र में था दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यह वही तेंदुआ बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में गांव की एक महिला पर हमला कर जान ले ली थी। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार तड़के पिंजरे में तेंदुआ फंसा दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में यह खबर तेजी से फैल गई। लंबे समय से दहशत के साए में जी रहे ग्रामीणों ने तेंदुए के पकड़े जाने पर राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि महिला की दर्दनाक मौत के बाद से वे घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

महिला पर हमले की घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए थे और लगातार निगरानी की जा रही थी। आखिरकार शुक्रवार सुबह यह प्रयास सफल होता नजर आया, जब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दो दिन में पकड़े तीन तेंदुए

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों के भीतर धारी और रामगढ़ क्षेत्र से दो अन्य तेंदुओं को भी पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। इन तेंदुओं को एहतियातन पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

डीएनए जांच से होगी पुष्टि

वन विभाग ने बताया कि पकड़े गए सभी तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला पर हमला करने वाला तेंदुआ कौन सा था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने  की अपील की है,  खासकर सुबह-शाम जंगल की ओर अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी अभी भी जारी रहेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉