Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जहरीला कुट्टू का आटा सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सहारनपुर से देहरादून में जहरीला कुट्टू का आटा सप्लाई करने वाले आरोपी शिशुपाल सिंह चौहान निवासी लेन-1 संगम विहार विकासनगर के साथ ही बी-4 बसंत विहार दिल्ली रोड सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को जेल भेज दिया है। सहारनपुर के मुख्य आरोपी फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार रात साढ़े 11 बजे के बाद से देहरादून में कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से बीमार हुए लोग अस्पताल पहुंचने लगे थे। मंगलवार रात तक दून के साथ मसूरी और ऋषिकेश में बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई थी। इनमें से 250 को भर्ती किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के मुताबिक, मंगलवार शाम तक भर्ती मरीजों में से 220 को छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

पुलिस ने जहरीले कुट्टू के आटे की सप्लाई करने के मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। दून में बीते रोज तीन सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिस चक्की में आटा बना, उसका संचालक विकास गोयल निवासी जामा मस्जिद के पास सहारनपुर फरार चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। वहीं एसओजी को भी लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉