Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

महिला को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूट लिए 20 तोले सोने के जेवर, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाया चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

ऊधमसिंहनगर:- नानकमत्ता के वार्ड नंबर तीन में कल शाम तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर करीब 20 तोला सोने के जेवर लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर के वार्ड तीन में बालाजी मंदिर के पास स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त रईस अहमद और एएनएम पद से सेवानिवृत्त उनकी पत्नी शाहीन जमाल रहती हैं। शनिवार शाम रईस अहमद साइकिल से बाजार गए थे। बाजार जाने के कुछ देर बाद तीन बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने शाहीन को बंधक बनाकर घर की अलमारी से करीब 20 तोला सोने के जेवर और मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। शाहीन ने किसी तरह खिसकते हुए गेट तक पहुंचकर शोर मचाया। पड़ोसी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और शाहीन के हाथ पैरों में बंधे कपड़े खोलकर बंधनमुक्त किया। रईस अहमद और पुलिस को लूट की सूचना दी। एसओ उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाहीन से जानकारी लेकर गली के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीनों बदमाश पैदल आते और वापस लौटते दिख रहे हैं। गली में उनके मुंह खुले दिख रहे हैं। शाहीन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के हाथों में छुरी थीं और मुंह पर कपड़ा लपेटा था। बदमाशों ने घर में घुसते ही उन्हें बांध दिया। दंपति की पुत्री देहरादून में पढ़ रही है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉