Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट पॉल्स स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड्स हल्द्वानी का टोली नायक/ द्वितीय शिविर का प्रशिक्षण प्रारंभ, 18 विद्यालयों के 102 स्काउट गाइडों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ काठगोदाम:- नैनीताल रोड स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड्स उत्तराखण्ड ब्लॉक/नगर संस्था हल्द्वानी का टोली नायक / द्वितीय शिविर का विधिवत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर के आरम्भ में सर्वप्रथम झंडा रोहण के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर भारत स्काउट गाइड नैनीताल के अध्यक्ष नरेन्द्र शाह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष नरेन्द्र शाह द्वारा स्काउट गाइडों को टोली नायक प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए एक अच्छा स्काउट गाइड बनने की प्रेरणा दी गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने सभी स्काउट गाइडों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रशिक्षण शिविर मे 18 विद्यालयों के 102 स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइडों को टोली विधि, ध्वज शिष्टाचार, गाठे बन्धन आदि की जानकारी दी गयी। शिविर का संचालन नगर संस्था हल्द्वानी के सचिव उमेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

प्रशिक्षण शिविर मे जिला संगठन आयुक्त  सीमा सेन, विनिता वर्मा, रचिता जोशी, हेमलता पाण्डे, विद्या आर्या, धर्मवीर सिंह बगडवाल, विनोद भट्ट, ज्योतिका भारती, मीनाक्षी जोशी, सुमन लता, रजनी जोशी, चरीता हरबोला, संदीप पाण्डे एवं एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के रोवर रेन्जर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉