उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने की कार्रवाई: 108 वाहनों के किये चालान, तीन वाहन को किया सीज

Ad

हल्द्वानी:- परिवहन विभाग ने आज कार्रवाई करते हुए 108 वाहनों के चालान किये और एक ट्रक, पिकअप और ई रिक्शा वाहन को सीज किया। आज सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  जितेंदर संगवान ने हल्द्वानी-नैनीताल और परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद ने नैनीताल भीमताल तथा गोविंद सिंह ने हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी बाइक, ई रिक्शा, मैक्स आदि वाहनों के टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हैलमेट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में कार्यवाही की गई। इसमें 30 ओवरस्पीड वाहनो एवं 20 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन के अभियोग के चालान भी सम्मिलित है।

चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक आरसी पवार,  गिरीश कांडपाल,  नंदन रावत, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला, अरविंद हयांकी, गोधन सिंह, महेंद्र कुमार,  मो०दानिश आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉