Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चोरी के दो आरोपी भाइयों ने ब्लेड से अपना गला व कलाई काटी, अपने ही घर में लगा था चोरी का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। चोरी के आरोपी दो भाइयों में एक ने ब्लेड से अपना गला और दूसरे ने कलाई काट ली। दोनों को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। दोनों को विकासनगर अस्पताल लाया गया। और इमरजेंसी में उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की बहन ने दोनों के खिलाफ अपने ही घर में नकदी और आभूषण चोरी की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसके भाई रितिक और सन्नी घर से सुबह सोने के कुंडल और 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए, कहा कि दोनों नशे के आदी हैं और पहले भी कई बार चोरी कर चुके हैं। शिकायत पर पुलिस दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। पुलिस हिरासत में रितिक ने अचानक ब्लेड निकाला और अपना गला काट लिया। वहीं, दूसरे भाई सन्नी ने भी ब्लेड निकालकर अपनी कलाई काट ली। पुलिसकर्मियों ने दोनों को किसी तरह से काबू करके उप जिला अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश बहुगुणा ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। दोनों के शरीर पर ब्लेड के कई पुराने कट मिले हैं। परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी दोनों चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

दोनों आरोपियों ने गले और कलाई को काटने के लिए ब्लेड का प्रयोग किया। गिरफ्तारी के समय पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाशी ली जाती है, लेकिन पूरी घटना से ऐसा लग रहा है कि दोनों को जल्दबाजी में गिरफ्तार कर बाजार चौकी लाया गया था। जबकि, दोनों आरोपी पूर्व में भी स्वयं पर ब्लेड से वार कर चुके हैं। पुलिस को यह भी पता था दोनों नशे की गिरफ्त में हैं। इस किस्म के नशेड़ी कभी भी अपने या किसी दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉