Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे दो शिक्षक, अभिभावकों ने किया वीडियो वायरल, जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निलंबित करने के दिए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- कपकोट तहसील से करीब 52 किलोमीटर दूर गांव में स्थित जूहा बिरुवा बिलौना स्कूल में दो शिक्षक नशे में धुत होकर पीटीएम में स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम बागेश्वर आशीष भटगांई ने तत्काल आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कपकोट विकासखंड के जूहा बिरुला बिनौला में सोमवार को पीटीएम थी। स्कूल में नौ बच्चे और दो शिक्षक हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में तैनात दोनों ही शिक्षक शराब के नशे में धुत मिले। आरोप है कि दोनों रोजाना ही इसी तरह स्कूल पहुंचते हैं। सोमवार को जब शिक्षकों से बैठक की बात की तो वह लड़खड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी शिक्षक धीरज कुमार और महेश गुरुरानी को निलंबित करने के आदेश दे दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

उधर बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन के निर्देश पर आनन-फानन से उप शिक्षा अधिकारी कपकोट चक्ष्युपति अवस्थी ने स्कूल पहुंचकर दोनों आरोपी शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र शामा में मेडिकल कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉