Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्तियों को अराजक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:-  केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के बीच अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली सोनप्रयाग ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। तहरीर में बताया गया कि केदारनाथ सेक्टर, हेलीपैड और घोड़ापड़ाव क्षेत्र में स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बताया गया है कि केदारनाथ धाम के हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में कम से कम पांच शौचालयों के दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में लगे नल और सिस्टन भी तोड़ दिए गए, जिससे यात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉