Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

गंगनहर में डूबते भाई को बचाने गई दो बहनें तेज बहाव में बहीं, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। गंगनहर में डूबते भाई को बचाने के लिए गयीं दो सगी बहनें बह गईं। पुलिस ने दोनों की खोज में देर तक अभियान चलाया, पर उनका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, मथुरा यूपी निवासी राजेश हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। यहां वह रानीपुर के सलेमपुर में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार हाल ही में हरिद्वार आया था। उनकी बेटी ईशा (14) व मनीषा (15) अपने 13 वर्षीय भाई वंश के साथ बहादराबाद – सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर गंगनहर में नहाने गए थे। इन तीनों के साथ, उनके मामा रवि भी थे। घाट पर स्नान करते हुए वंश का पैर फिसला और वह तेज बहाव में बहने लगा। यह देख ईशा व मनीषा उसे बचाने को नहर में कूद गईं। इस दौरान वंश ने झाड़ियां पकड़ लीं जिससे उसे तो बचा लिया गया जबकि उसकी दोनों बहनें तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

सूचना पर पहुंची थाना बहादराबाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की। दोनों का सुराग नहीं मिल पाया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लापता बहनों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉