उत्तराखण्डखेल/मनोरंजन

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पदकों का लगाया शतक, पदक तालिका में सातवें स्थान पर जगह बनाई

राष्ट्रीय खेलों के समापन से पहले उत्तराखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पदकों का शतक पूरा किया। इस बार राज्य ने 101 पदक जीते और पदक तालिका में सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। पिछले 37 राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने केवल 24 पदक जीते थे और 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार उसने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने नाम किए।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने घर में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदकों की संख्या इस बार ज्यादा रही और राज्य ने 24 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा, राज्य के अन्य पदकों में रजत और कांस्य भी अहम रहे, जिससे राज्य ने पदक तालिका में 7वें स्थान पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

स्पेशल बात यह है कि उत्तराखंड ने अब तक का सबसे ज्यादा पदकों का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में राज्य का सर्वाधिक पदक 24 था, जबकि इस बार उसने 101 पदक जीतकर एक नई मिसाल कायम की है।

पदकों के मामले में उत्तराखंड से केवल सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, महाराष्ट्र और हरियाणा आगे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉