उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने अग्रिम खाद्यान्न देने का किया ऐलान, अप्रैल माह में मिलेगा 3 महीने का राशन

Ad

देहरादून:- प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह में ही तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का अग्रिम खाद्यान्न देने का ऐलान किया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में लागू की जा रही है।

Ad

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार राज्य के सभी अन्त्योदय और प्राथमिक परिवार कार्ड धारकों के लिए ई-पॉस मशीनों पर ऑनलाइन वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। लाभार्थियों को तीनों महीनों का राशन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तीन बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मार्च 2026 में जो राशन कार्ड धारक खाद्यान्न लेने से वंचित रह गए थे, वे 15 अप्रैल 2026 तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गाँव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा राज्य के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे

आयुक्त (खाद्य) आनन्द स्वरूप ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सस्ते गल्ले की दुकान से समय पर तीन माह का खाद्यान्न उठा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉