Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में आई गिरावट, सैलानियों और श्रद्धालुओं के लिए मौसम बना आकर्षण का केंद्र

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम में फिर से एक बार बदल रहा है । प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रोंमें बर्फबारी जारी है, जबकि निचले इलाकों में रिमझिम बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में ताजा बर्फबारी ने नजारे को और भी खूबसूरत बना दिया है। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। सुबह चार बजे से शुरू हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को शीतलहर की चपेट में ले लिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच बर्फ जम गई है। ठंड बढ़ने के कारण जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। वहीं, चारधाम समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मौसम का यह बदला मिजाज पर्यटकों को खासा लुभा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं यह नजारा सैलानियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉