उत्तराखण्डनैनीताल

प्रदेश में फिर बदला मौसम: पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ तूफान की चेतावनी जारी, जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ तेज तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं। यहां तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश के दौर और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में सुधार के आसार नहीं हैं। 25 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय घरों में प्रयोग की जाने वाली मेहंदी के फायदे: बार-बार होने वाले आँखों के गम्भीर रोग यूवाइटिस से मेहंदी (हिना) कर सकती है बचाव

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉