उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Ad

चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना

Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को जारी पूर्वानुमान में बताया है कि 19 फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Ad

पूर्वानुमान के अनुसार चमोली जिला, बागेश्वर जिला और पिथौरागढ़ जिला के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आये आमने-सामने, विवाद में 22 साल के छात्र की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

अधिक ऊंचाई पर ज्यादा असर

मौसम विभाग का कहना है कि खासतौर पर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना रहेगी। इससे ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में ठंड में और इजाफा हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, निचले इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां तेज, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि का मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉