Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं चलने लगी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा के आसार बने हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

रविवार को सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक दिनभर हल्की धूप के बीच हवाएं चलती रहीं। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिसके और नीचे जाने की आशंका है। उत्तराखंड में अक्टूबर और नवंबर लगभग सूखे रहने के बाद अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वर्षा के आसार बने हैं। जिससे प्रदेश में सूखी ठंड से भी निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। चोटियों पर हिमपात की सूचना है।  जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉