उत्तराखण्ड

मौसम: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

Ad

मौसम विभाग के मुताबिक चमोली जिला, उत्तरकाशी जिला और पिथौरागढ़ जिला के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड में फिर बढ़ोतरी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। बर्फबारी होने की स्थिति में ऊंची चोटियों और धाम क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगायी छलांग

मौसम विभाग ने पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉