Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने ली करवट, यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मां यमुना की डोली के अपने मायके खरसाली पहुंचते ही यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। खरसाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी और फूलचट्टी में करीब एक घंटे तक चली बारिश और ओलों से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है।

अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण डोली के साथ लौट रहे श्रद्धालु जगह-जगह रुकने को मजबूर हो गए। ऊपरी इलाकों में रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे यात्रा की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, बदरीनाथ धाम में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम में आई इस बदलाव से पूरे गढ़वाल क्षेत्र में ठंड ने दस्तक दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने श्रद्धालुओं, यात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉