उत्तराखण्डनैनीताल

पर्वतीय जिलों में एक बार फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अनुसार मंगलवार 17 फरवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। खासतौर पर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।

Ad

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 18 फरवरी को भी यही स्थिति रहने की संभावना है, जबकि 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक ऊंचाई वाले इलाकों और सीमांत क्षेत्रों- में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। यह पर्यटन स्थलों और चारधाम मार्गों पर हलचल बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: सरकार और पर्यटन विभाग ने की तैयारियां शुरू, केदारनाथ और बद्रीधाम धाम में होगा टोकन सिस्टम लागू

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव का तापमान पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट संभव है, लेकिन कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल नहीं है।

यात्रियों के लिए सलाह, मौसम अपडेट पर नजर रखें

पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटक और स्थानीय निवासी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉