Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापिथौरागढ़

हल्द्वानी के युवक की हत्या, शक के आधार पर महिला को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर/हल्द्वानी | बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शव की पहचान नीरज कुमार पंत पुत्र बसन्त बल्लभ पंत निवासी मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। नीरज रुद्रपुर सिडकुल स्थित बजाज ऑटो लिमिटेड में काम करता था। वह बीती 28 अक्टूबर को अपने घर से फैक्ट्री की बस में सवार होकर ड्यूटी पर निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। परिजनों ने रुद्रपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर गुरुवार को उसका शव ग्राम नारायणपुर से गंगापुर जाने वाली सड़क किनारे रोड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नीरज के सर एवं शरीर पर धारदार हथियारों से चोट के निशान पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। बाद में वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी वाहन में बैठती है। सुनसान जगह होने पर ये सड़क रात में कम इस्तेमाल होती है। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। नीरज के भाई हिमांशु ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर सूचना पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गए थे। एसपी क्राइम कत्याल ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉