Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- पहाड़ों में लगातार ठंड बढ़ रही है। बदरीनाथ धाम में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के साथ बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर में लिपटी चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। हालांकि, बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। सर्द हवाओं के चलते धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ धाम और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है, वहीं ठंड बढ़ने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद पूरे क्षेत्र में तापमान नीचे गिर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

दीपावली से पहले मौसम में राहत की उम्मीद

एक ओर पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दीपावली से पहले प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सूर्य की चमक बढ़ने से दिन के तापमान में  बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

सात नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन से सात नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉