Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

गृह कलेश के चलते पत्नी की पाटल से वार कर की हत्या, आरोपी पति मौके से फरार, तलाश जारी

देहरादून:-  कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाटल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, मनोज मजदूरी का काम करता है। वह भोजन करने घर आया था। वह दो मंजिले मकान की निचली मंजिल के कमरे में पत्नी नीलम के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

उसकी आवाज सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसी दौरान मनोज भी उसके पीछे बाहर आया और बरामदे में नीलम को पकड़कर वहां रखे तेज धार पाठल से उस पर हमला कर दिया। उसने नीलम की गर्दन, पीठ, बगल पर पाठल से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के दौरान आरोपी की मां घर के पास खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अपने छोटे बेटे संजय को दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना

मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थी। उनका विवाह करीब दो वर्ष पहले मनोज से हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार के अनुसार, आरोपी के भाई संजय की शिकायत पर हत्या और अन्य संबधी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश लग रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉