Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने विजयदशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विजयदशमी के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। हम सभी को इस पावन अवसर पर अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

सांसद अजय भट्ट ने कामना की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा देश में खुशहाली एवं सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉