एसबीआई के ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे लटका मिला शव

कोटद्वार:- धुमाकोट स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर 42 वर्षीय गणेश रस्सी के सहारे ब्लड का मिला शब्द सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उनका शव किराए के मकान में रस्सी के सहारे सरिये से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
गणेश सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी, शरदापुरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रहने वाले थे। वह लगभग दो महीने पहले ही मुजफ्फरनगर से स्थानांतरण होकर धुमाकोट आए थे। वर्तमान में वह तहसील धुमाकोट में किराए पर रह रहे थे। परिवार के लोग गणेश को फोन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके पिता ने बैंक के एक कर्मचारी को फोन कर गणेश से बात कराने को कहा। कर्मचारी जब कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था और किचन में गणेश का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
धुमाकोट थाना इंचार्ज सुनील पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। दो माह पूर्व जब गणेश का धुमाकोट स्थानांतरण हुआ तो उनकी पत्नी भी उनके साथ आ गई थी और कोटद्वार में रहने लगीं। उनके माता-पिता मेरठ में रहते हैं।











