Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून सत्र के दौरान में लापरवाही बरतने वाले जिला सहायक निबंधक के विरुद्ध की कार्रवाई, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु शासन को भेजा पत्र

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत एवं निरीक्षण आख्या में संज्ञान में आया कि विगत मांह तक जिले में कार्यरत (वर्तमान में अन्यत्र स्थानांतरण) जिला सहायक निबंधक, दान सिंह नपलच्याल ने कार्यालय में राजकीय कार्यों का समय पर सम्पादन नहीं किया। साथ ही सक्षम स्तर की पूर्व अनुमति के बिना, अवकाश भी लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सहायक निबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। दिए गए प्रति उत्तर में संबंधित अधिकारी द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश उपभोग करने की बात स्वीकार की गई है। पत्र में जिला सहकारी बैंक, नैनीताल के सदस्य सचिव/प्रशासक के अतिरिक्त प्रभार का उल्लेख किया गया है, परंतु माननीय विशिष्ट अतिथियों के जनपद भ्रमण के दौरान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के संबंध में भी कोई स्पष्ट तथ्य/कारण प्रस्तुत नहीं किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इसे सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के नियम 3 (1) एवं 3(2) का उल्लंघन माना है। शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के दृष्टिगत संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कराए जाने हेतु शासन को अवगत कराया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय कार्यों में शिथिलता एवं बिना अनुमति अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े कार्यों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉