Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: देर रात बरसाती नाले में बही कार, एक युवक और युवती की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायल युवती को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  देर रात्रि देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए हैं। एक युवती घायल हालत में मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक क्रेटा कार संख्या आरजे 13 सीई 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने  रेस्क्यू अभियान शुरू किया। क्रेटा वाहन में एक युवक एवं दो युवतियां सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने रात्रि में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अथक प्रयास करते हुए सर्चिग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्चिग के दौरान घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

वहीं सर्चिग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉