Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तय

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मण्डल में सडकों को गड्डा मुक्त किये जाने हेतु लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यू.यू.एस.डी.ए, नगर निगम आदि विभागों के साथ समीक्षा कर मानसून के बाद कुमाऊं क्षेत्र की सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त और सुगम बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए तय की गई समय सीमा (15 अक्टूबर) के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरे हों कार्यों में कोताही होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने निर्देश दिये कि केवल गड्डों को औपचारिकता के लिए न भरा जाए, बल्कि पैचवर्क और पुनर्निर्माण का काम ऐसा हो जो लंबे समय तक टिक सके। पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ-साथ संपर्क और ग्रामीण सड़कों को भी दुरुस्त करना भी सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि जनपद नैनीताल में मुख्य राजमार्ग एवं मुख्य जिला मार्ग सडको की संख्या 36 है जो गड्डा युक्त है जिसकी लम्बाई 992 किमी है टेंडर हो गये हैं, 992 किमी के सापेक्ष 303 किमी की सडकों को गडडा मुक्त कर दिया गया है शेष सडकों में पेंचवर्क एवं हॉटमिक्स कार्य वर्षाकाल के बाद किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करें: डीएम ललित मोहन रयाल

इसके साथ ही मण्डल की अल्मोड़ा जनपद में 67, बागेश्वर जनपद में 22, पिथौरागढ में 36 तथा चम्पावत जनपद में 23 सडकें गड्डा मुक्त होनी है। मण्डल की सभी सडकों के टेंडर हो गये है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

बैठक में अधीक्षण अभिंयता पीएमजीएसवाई ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत आने वाली लगभग 1500 सडकें गडडा मुक्त होनी है जिसके अन्तर्गत 58 किमी सडकें गडडा मुक्त हो चुकी है शेष सडकों पर कार्य गतिमान है।

अधीक्षण अभियंता यूयूएसडीए को समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिये है कि हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए के द्वारा जो कार्य किये जा रहे है उन पर असंतोष व्यक्त करते हुये आयुक्त ने निर्देश दिये कि शहर की सड़कों पर सीवर और पेयजल लाइन डालने का काम एक साथ पूरा करने के बजाय टुकड़ों में किया जाए साथ ही जिस हिस्से या टुकड़े में लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाए, उस मार्ग को तुरंत ठीक (दुरुस्त) किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर आयोजित, 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया उचित परामर्श

उन्होंने कहा कि मार्ग को ठीक करने के बाद ही अगले हिस्से में आगे का कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि हल्द्वानी शहर के आन्तरिक 80 किमी मार्ग गडडा युक्त है जिसमें से 8 किमी मार्ग मं पेंच वर्क पूर्ण लिया गया है। उन्हां ने बताया आवास विकास, राजपुरा एवं बनभूपुरा क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सडकों का टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है शीघ्र ही इन सडकों पर हॉटमिक्स एवं पेंच वर्क कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि 168 किमी सडकों पर पंच वर्क एवं हॉटमिक्स होना है जिसके अन्तर्गत 36 किमी में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 132 किमी सडकों पर कार्य वर्षाकाल के पश्चात प्रारम्भ किया जायेगा।

बैठक में एनएच, लोनिवि, यूयूएसडीए, नगर निगम, पीएमजीएसवाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉