Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार: आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ,

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागाँव नदगल के ग्रामीणों आजादी से आज तक मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजों को घोड़ों या कंधे में लाना पड़ता था। किसानों को अपनी उपज को मंडी पहुंचने तक सारा पैसा किराये भाड़े में लग जाता था। यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने कहा यहां के ग्रामीणों ने पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों से भी मोटर मार्ग बनाने की मांग की लेकिन पहले कभी समस्या का हल नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सेंटर हल्द्वानी में आयोजित शोक सभा: मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से किया संबोधित, व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
Ad

ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए पहले मोटर मार्ग बनाने हेतु वन व पर्यावरण विभाग से स्वीकृति कराई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृति करा कर आज मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा। क्षेत्र के लोगों ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से स्वागत कर धन्यवाद दिया। मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव को सड़क से जोड़ सकूं जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, फर्जी आईबी. आईडी, कागजात व नीली बत्ती लगी कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Ad

कार्यक्रम मै मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व जेष्ट प्रमुख जीवन बर्गली, ललित मोहन शर्मा, प्रकाश चंद्र नानू, निर्मल बर्गली, अनिल कुमार, विवेक डंगवाल, प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉