Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मानसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना, बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के चलते अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 सितंबर तक मानसून गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने सर्दी का रूप लेना शुरू कर दिया है। हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने के बाद से लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फ गिरने के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही, किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 26 सितंबर को बागेश्वर,नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 सितंबर को भी मौसम के तेवर बदले रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश कारेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में वीकेंड पर संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू, निजी वाहनों को पार्किंग में रोककर शटल सेवा से भेजा जाएगा कैंची धाम

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को भी बारिश से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

भारी बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बन सकती है। सड़क मार्ग प्रभावित होने के साथ ही नदी-नालों और बरसाती गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। वहीं तेज हवाओं के कारण पेड़ और कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं।

इस बीच हेमकुंड साहिब में लगातार जारी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के इस दौर के कारण मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जहां मानसून की सक्रियता बारिश बढ़ा रही है, वहीं पर्वतीय और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी ने सर्दी  का अहसास करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉