Medical
उत्तराखण्ड

रेलवे ट्रैक पर रखा 15 मी मोटा वायर, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर साजिश को किया नाकाम

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार की तड़के 15019 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसके बाद ट्रेन करीब 3.22 बजे टनकपुर के लिए रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन बनबसा के लिए रवाना हुई, तो खटीमा-बनबसा के बीच गेट संख्या 32-33 के पास अमाऊं में रेलवे ट्रैक पर करीब 15 मीटर लंबी मोटी वायर पड़ी  दिखाई देने पर चालक जसीम रजा व सहायक लोकोपायलट भूनेश कुमार ने यह देख इंमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने जैसे-तैसे ऑन ड्यूटी गेटमैन राहुल सिंह के सहयोग से वायर को ट्रैक से हटाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन के गार्ड प्रमोद कुमार व लोको पायलट ने वायर को बनबसा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को जमा कराया। साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।इस सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह ही रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल का आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट मोहम्मद शारिक खान, सहित रेलवे फोर्स, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ विमल रावत, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसएसआई विनोद जोशी ने निरीक्षण किया। बताया जाता है कि उक्त वायर 33 हजार केवी की लाइन में अंडर ग्राउंड डाली जाती है। जिस स्थान पर उक्त वायर को डाला गया है उसके समीप में ही दो कारखाने है। इसके चलते पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इधर सीसैइ रेप खटीमा शमशुल हक ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर मोटी वायर रखने को लेकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रेल अधिनियम 1989 की धारा 150(क) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच को लेकर चार टीमें गठित की गई है। चारों टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का 81 वर्ष की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉