Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास तेज, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- स्यानाचट्टी में मलबा आने से बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। झील से जल निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग समेत तमाम एजेंसियां मौके पर जुटी हैं। बीते एक घंटे में झील के जलस्तर में लगभग दो फुट की कमी दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर झील से पानी की निकासी हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही राहत शिविरों में ठहराए गए लोगों के लिए भोजन, रसोई गैस, दवाइयां, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वर्तमान में नदी के एक हिस्से से पानी की निकासी की जा रही है, हालांकि दलदल होने से चैनलाइजेशन का कार्य फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। राहत एवं बचाव दल अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी और फायर विभाग की टीमें राफ्ट के जरिए ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य, राजस्व और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमें भी क्षेत्र में तैनात हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि झील का पानी जल्द ही निकाल लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी सुरक्षात्मक इंतजाम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉