Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में सरकार का चुनाव से पहले प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की ओर बड़ा कदम, कई आईएएस अधिकारियों के विभागों का होगा बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर जहां कई आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले जाएंगे, वहीं जिलों में भी डीएम और एसएसपी स्तर पर तबादले तय माने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार प्रशासनिक मशीनरी को नए सिरे से व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे का Chennai Port Authority के चेयरपर्सन पद पर चयन होने के बाद उनके जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग में तैनात हैं। इस बार सरकार ऐसे अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव कर सकती है, ताकि कामकाज में नई गति और प्रभावशीलता लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इसके अलावा कई जिलों में तैनात डीएम, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें भी बदला जाना तय माना जा रहा है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर यह कदम अहम माना जा रहा है।

सरकार का उद्देश्य साफ है कि चुनाव से पहले प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और अधिक जवाबदेह बनाना है।   जल्द ही तबादलों की सूची जारी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉