Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: बोलेरो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- नेशनल हाईवे 309 पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। रामनगर के ग्राम चिल्किया के समीप बाइक और बोलेरो वाहन की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, युवक की पहचान काशीपुर निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे के आसपास नेशनल हाईवे 309 पर ग्राम चिल्किया के समीप काशीपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय राहुल ठाकुर अपनी बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था,  इसी दौरान चिल्किया के पास अचानक सामने से आ रही बोलेरो कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आपातकालीन सेवा कर्मियों ने घायल को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच चल रही है। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉