Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में भारी बारिश के चलते एक बच्चे और महिला की मौत, एक लापता, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश के चलते घटनाओं में एक बच्चे और एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला बरसाती नाले में बहकर लापता हो गयी। यह जानकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 14 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर शिवनंदी के पास एक वाहन के पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उसमें सवार एक महिला की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अनुसार, एक अन्य घटना में टिहरी जिले में घनसाली के दर्जआना गांव में नौ वर्षीय एक बालक आर्यन की बारिश से उफनाए बरसाती नाले में बहकर मृत्यु हो गयी। दोपहर ढाई बजे के करीब हुई घटना के समय आर्यन अपने दादा के साथ नाले को पार कर रहा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।
पुलिस ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के लिवाड़ी गांव में एक महिला पैर फिसलने से बारिश से उफनाए नाले में गिर गई और देखते ही देखते नाले की तेज धारा में लापता हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को हुई इस घटना के समय महिला अपने पशुओं को नाला पार करवा रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा की टीम ने तलाश अभियान चलाया। हालांकि, उसका पता नहीं चला। महिला की पहचान 55 वर्षीया प्रतापी देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ तथा अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
शुक्रवार 15 अगस्त को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ तथा शेष में मध्यम से भारी वर्षा का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों से बारिश के मद्देनजर सावधानी बरते जाने के को कहा है।

देहरादून, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिलों के प्रशासन ने बुधवार को 12वीं तक के स्कूल में छुटटी घोषित कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉