Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों को लेकर आमजन परेशान, कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को जारी किए आवश्यक निर्देश, कहा गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शहर में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्डों से आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए है।

आयुक्त द्वारा सचिव विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को पत्र प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया है कि शहर के ऐसे सभी स्थानों का निरीक्षण किया जाए, जहां यूयूएसडीए के कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं अथवा गड्ढे बने हुए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित स्थलों की शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जहां कार्य अधूरे हैं या आमजन को आवाजाही में दिक्कत हो रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर गंभीर लापरवाही अथवा कार्यों में अनियमितता पाई जाए, उसकी स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉