Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फॉक्सवैगन कार और अल्टो में जबरदस्त टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS Ad


नैनीताल जिले के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मामले में बताया जा रहा है कि अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। ऑल्टो में सवार 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इसके साथ ही फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया पाया गया है कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने टक्कर हुई है। फिलहाल हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज, कहा-हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हो रहा भारी जान-माल का नुकसान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉