उत्तराखण्डनैनीताल

ओवर रेटिंग को लेकर प्रशासन सख्त: मदिरा की दुकानों में चलाया निरीक्षण अभियान, 3.05 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर सरकारी राजस्व में जमा कराया

Ad

नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले में मदिरा दुकानों पर व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र की गई।

Ad

शुक्रवार को नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं तहसील क्षेत्रों में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर शराब बेचने समेत अन्य अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में रामनगर (रानीखेत रोड), लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, भवानीगंज, बैलपड़ाव और तल्लीताल क्षेत्र की दुकानों में गड़बड़ियां पाई गईं।

इन मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 5 हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसे तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया।

प्रशासन ने सभी मदिरा विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित MRP पर ही बिक्री सुनिश्चित करें। भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई: उद्यान निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

वहीं, जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि ओवररेटिंग या अन्य गड़बड़ी की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई  की जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉