Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी अवैध मजार को हटाया, पहले ही जारी किया गया था नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने के लिए पहले से ही नोटिस जारी किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक एक ही नाम की कई अवैध मजारे होने की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से उक्त अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। उक्त नाम से यूपी में कई स्थानों पर अवैध मजारें है। डीएम ने आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध मजार को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके छह लाइन का बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे का मिलन होता है जिस कारण इस पर भारी यातायात रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एनएच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉