Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कल 23 जनवरी को मतदान वाले दिन सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के मतदान वाले दिन 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।  मतदान वाले दिन सचिव श्रम पंकज कुमार पाण्डेय की ओर से सवेतन बंदी दिवस के आदेश जारी किए गए, इस दिन दुकाने, प्रतिष्ठान, बल्कि फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव श्रम की ओर से  जारी आदेश में साफ किया गया कि 23 जनवरी को उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को मतदान है। मतदान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें, इसके लिए दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यहां काम करने वालों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सवेतन अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला स्वरोजगार की मिसाल: त्योहारों की खुशियों के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिठास घोल रहीं गौलापार की महिलाएं, 50 हजार के निवेश से कमाया 90 हजार का मुनाफा
Ad

इसी के साथ उद्योगों में भी फैक्ट्री मजदूरों को मतदान का समय मिल सके, इसके लिए फैक्ट्रियों में भी सवेतन अवकाश की व्यवस्था रहेगी। ऐसे उद्योग जो लगातार चलने की श्रेणी में आते हैं और उनका 24 घंटे चलना अनिवार्य होता है, वहां काम करने वाले श्रमिकों को मतदान का समय सुनिश्चित कराना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉