Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

हल्द्वानी:- लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आज  28 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन और अनुशासन बहुत आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

इसके बाद कक्षा अनुसार विद्यार्थियों को उनके परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) वितरित किए गए। जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षिकाओं प्रेमा बेलवाल, नीतू बिष्ट, सुपर्णा सिंह को 10 वर्ष उत्कृष्ट शिक्षा सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। तथा कर्तव्य, समर्पण, समयनिष्ठ हेतु राधा भट्ट, बीना गोस्वामी, स्कूल प्रबंधन से लेकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कामेश पांडे व शमशेर अली को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Ad

अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉