Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर एआरटीओ ने अवैध रूप से संचालित सीएससी सेंटर पर मारा छापा, मची अफरातफरी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एआरटीओ मोहित कोठारी ने अवैध रूप से संचालित सीएससी सेंटर पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही वहां बैठे दलालों में अफरा-तफरी मच गई। कई दलाल अपने काउंटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग के बाहर लंबे समय से अवैध तरीके से सीएससी सेंटर संचालित किए जा रहे थे, जहां ऑनलाइन फीस जमा करने के नाम पर लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। शिकायतों के आधार पर एआरटीओ ने टीम के साथ मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

कार्रवाई के दौरान एक काउंटर से लैपटॉप और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ लोग ऑनलाइन फीस काटने के बहाने आम लोगों से अतिरिक्त पैसे ले रहे थे। इस पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से परिवहन कार्यालय के बाहर ऐसे दलाल सक्रिय हैं, जो वाहन संबंधी कार्यों के लिए आम जनता से मनमानी वसूली करते हैं। एआरटीओ की इस कार्रवाई से ऐसे तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉