उत्तराखण्डनैनीताल

होली के त्योहार से पहले रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: 26 फरवरी से चलेगी मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट, ट्रेन में होंगे 18 कोच

Ad

लालकुआं। होली के त्यौहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस विशेष गाड़ी के संचालन से मुंबई में कामकाज करने वाले कुमाऊं क्षेत्र के हजारों लोगों को  फायदा मिलेगा।

Ad

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है, ताकि यात्रा और सुगम हो सके।

Ad

होली स्पेशल कब-कब चलेगी

मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान: 25 फरवरी, 4 मार्च, 11 मार्च, 18 मार्च और 25 मार्च

काठगोदाम से प्रस्थान: 26 फरवरी, 5 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च और 26 मार्च यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा: पार्षद मनोज जोशी ने नगर निगम की विद्युत टीम के कर्मचारियों को कमरे में बंदकर किया धरना प्रदर्शन

काठगोदाम से शाम 5:30 बजे होगी रवाना

26 फरवरी को यह सुपरफास्ट विशेष ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह लालकुआं स्टेशन पर 6:33 बजे पहुंचेगी।

इसके पश्चात ट्रेन किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वापी और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती हुई अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

18 कोचों से बढ़ेगी कंफर्म सीट की संभावना

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) के 5 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी-2) का 1 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, जीएसएलआरडी (गार्ड-सह-लगेज) के 2 कोच शामिल हैं। अतिरिक्त कोचों के कारण अधिक संख्या में यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू ने नर्सिंग और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रमों के आवेदन के लिए घोषित की तिथियां, पांच मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर घर लौटने वालों को मिलेगी राहत

होली के मौके पर बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में विशेष ट्रेन से यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट आरक्षित कर लें और यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों का पालन करें।

त्योहार की खुशियों के बीच यह पहल कुमाऊं और मुंबई के बीच सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉