उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए तय की आयु सीमा, अब 45 से 60 उम्र के ही नेता बन सकेंगे जिलाध्यक्ष

Ad

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष बनने के लिए अब नया नियम लागू कर दिया है, इसके तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अब 45 से 60 साल की उम्र के नेता ही बन सकते हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए भी आयु सीमा तय कर दी है। यहां बताते चलें कि इन दिनों भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें पार्टी को 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों का चयन करना है। इसके लिए अब पार्टी ने मानक भी तय कर दिए हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए जहां 35 से 45 साल की आयु सीमा तय की गई है वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 साल की आयु सीमा तय की गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष पद के लिए भी मानक तय किए गए हैं और इसमें भी हर जिले में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 की चुनावी रणनीति के तहत राज्य में मजबूत संगठन खड़ा करना चाहती है, ऐसे में पार्टी के प्रतिनिष्ठावान कार्यकर्ताओं को इन पदों पर तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में विधायक, सांसद के साथ ही वरिष्ठ नेताओं की राय ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, टिकटों की बुकिंग आज शनिवार शाम 6 बजे से शुरू
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉