Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ककोड- गैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के स्युड़ा से कौन्ता-ककोड तक मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

स्युड़ा से कौन्ता-ककोड तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गगत करा दिया गया था, लेकिन ककोड के गैना गाँव में लिंक मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमार्ग तक ग्रामीणों को अपना सामान घोड़ा या सिर पर रखकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से ग्राम सभा ककोड के गैना गाँव के लिए लिंक मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी, विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए, राज्य योजना के अंतर्गत नावाड योजना के अंतर्गत दो करोड़ 44 लाख रुपए स्वीकृत कराकर गैना गाँव के लिए मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त  किया। विधायक कैड़ा ने कहा हर गाँव को सड़क से जोड़ना मेरा प्रयास है, जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉